Saturday, February 29, 2020

"सरिलरु नीकेवरु" बनी सुपरस्टार के कैरियर की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म!

सुपरस्टार महेश बाबू ने अपनी मनोरंजक फ़िल्म "सरिलरु नीकेवरु" के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है। अनिल रविपुड़ी द्वारा निर्देशित सरिलरु नीकेवरु ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग स्क्रीन के साथ 50 दिन पूरे कर लिए है। यह फिल्म महेश बाबू के करियर की सबसे बड़ी हिट है और इसने तेलुगु सिनेमा के कई मौजूदा रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सरिलरु नीकेवरु ने कई केंद्रों में ऑल-टाइम थिएटर रिकॉर्ड स्थापित कर लिए है और अधिकांश क्षेत्रों में नॉन-बाहुबली 2 शेयर अपने नाम कर लिए है।

सरिलरु नीकेवरु ने कुल 260 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपने नाट्य प्रदर्शन के 50 दिनों में 152 करोड़ रुपये के शेयर हासिल कर लिए है और अब फिल्म सिनेमाघरों में 100 दिन की तरफ़ अपने कदम बढ़ा रही है। यह फिल्म महेश बाबू के लिए एक के बाद एक हैट्रिक ब्लॉकबस्टर देने में सफ़ल रही है और सरिलरु नीकेवरु महेश के करियर में अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गयी है। महेश ने इस सामूहिक मनोरंजक फ़िल्म में एक आर्मी मेजर की भूमिका निभाई है और उनके डांस मूव्स के साथ उनकी परफॉर्मेंस को व्यापक सराहना मिली है। यही वजह है कि फ़िल्म के कंटेंट ने सुपरस्टार के प्रशंसको का दिल जीत लिया है।

प्रशंसक इस विशेष अवसर पर व्यापक रूप से सफलता का जश्न मना रहे हैं। रश्मिका मंदाना फ़िल्म की हीरोइन हैं और दिग्गज अभिनेत्री विजयशांति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वही, अनिल सुनकारा, दिल राजू और महेश बाबू निर्माता हैं।

अनुभव सिन्हा की थप्पड़ ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले शुक्रवार को कमाए 3.07 करोड़ रुपये!

अनुभव सिन्हा की थप्पड़ ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले शुक्रवार को कमाए 3.07 करोड़ रुपये!
तापसी पन्नू अभिनीत थप्पड़ ने आखिरकार 28 फरवरी 2020 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है और दर्शकों से शानदार समीक्षा प्राप्त कर रही है।

फ़िल्म थप्पड़ ने दमदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 3.07 करोड़ का कलेक्शन किया है और फ़िल्म ने निश्चित रूप से दर्शकों का रुझान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।

फ़िल्म में जिस तरह से इस महत्वपूर्ण विषय को उजागर किया गया है और कठिन तरीके से बात कह गयी है, इसने दर्शकों का मन मोह लिया है। वही, सकारात्मक शब्द और मीडिया समीक्षा के साथ वीकेंड पर मजबूत कलेक्शन की उम्मीद है।

मुल्क और आर्टिकल 15 के बाद "थप्पड़" अनुभव सिन्हा द्वारा दी गई एक अन्य हैट्रिक फ़िल्म बन गयी है। यही नहीं, मुल्क के बाद तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने दूसरी बार इस फ़िल्म में एक साथ सहयोग किया है। ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने निश्चित रूप से इस तरह की दमदार कहानी के साथ सभी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।

रिलीज से पहले, दिल्ली, जयपुर और भोपाल में विभिन्न प्रीव्यू आयोजित किए गए थे। आलोचकों और उपस्थित लोगों ने पहले ही इसे एक ब्लॉकबस्टर और 'द मोस्ट महत्वपूर्ण फिल्म ऑफ द ईयर' घोषित कर दिया है।

अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत "थप्पड़" 28 फरवरी 2020 में रिलीज़ हो चुकी है।

"कामयाब" के अभिनेता संजय मिश्रा और निर्देशक हार्दिक मेहता ने मुंबई में द मक्का ऑफ़ स्ट्रगलर एक्टर्स का किया दौरा!


संजय मिश्रा अभिनीत फिल्म 'कामयाब' अपनी रिलीज के करीब है जिसकी कहानी एक करैक्टर अभिनेता के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी और फिल्म के ट्रेलर को इसके ताजा व अनोखे कांसेप्ट के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, संजय मिश्रा ने हार्दिक मेहता के साथ वर्सोवा के अराम नगर का दौरा किया था जिसे अक्सर द मक्का ऑफ़ स्ट्रगलिंग एक्टर्स के रूप में जाना जाता है। वहाँ, संजय मिश्रा के जहन में एक संघर्षरत अभिनेता के रूप में बीते दिनों की यादें ताज़ा हो गयी और यहां तक कि एक स्थानीय अंडा पाव स्टाल का दौरा किया जहाँ अभिनेता ने अंडे भी बनाये थे। यहीं नही, अभिनेता को हरिद्वार में अपने बिताए गए दिनों की याद आ गयी जहाँ वे एक थेला के मालिक थे और रोहित शेट्टी द्वारा उन्हें स्पॉट किया गया था।

आगामी फिल्म कामयाब बॉलीवुड के करैक्टर अभिनेताओं को एक ट्रिब्यूट है, जो वास्तव में एक प्रॉमिसिंग फिल्म है जिसमें बॉलीवुड के प्रतिष्ठित करैक्टर अभिनेताओं की टोली अभिनय करते हुए नज़र आएगी। अवतार गिल, लिलिपुट और कई अन्य प्रतिष्ठित करैक्टर अभिनेता फ़िल्म में दर्शकों को अपने ज़िन्दगी का सफ़रनामा बयां करते हुए नज़र आएंगे।

संजय मिश्रा के लिए ज़िन्दगी का चक्र पूरा हो गया है जहां उन्होंने शाहरुख की फ़िल्म में अभिनय में साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और अब सुपरस्टार उनकी फिल्म 'कामायाब' का निर्माण कर रहे है। गौरी खान, मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित "कामायाब" 6 मार्च 2020 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ड्रिशयम फिल्म्स प्रोडक्शन के तहत यह फिल्म रेड चिल्लीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत होगी।