Friday, March 13, 2020

Disha patani NonStop Bold and beautyfull

Disha Patani is showing no signs to stop whatsoever. After delivering a decent box-office hit Malang, the actress has made everyone go gaga in the latest dance number Do You Love Me from the upcoming film Baaghi 3. With her crazy dance moves, Disha has yet again mesmerised the audience and we are in awe. The Bollywood hottie never misses a single chance to grab eyeballs online. Her Instagram posts, without a fail, make it on the #trending list. 

Filmfare's official Instagram handle treated the audience with an unseen photo of the actress in which she was seen wearing a white and pink monokini. Needless to say, Patani oozed hotness beyond words

Saturday, March 7, 2020

फैन्स के बीच फसे स्टेज ऑफ़ सुल्तान मनीष पॉल।

फैन्स के बीच फसे स्टेज ऑफ़ सुल्तान मनीष पॉल।

अभिनेता होस्ट और कई नामो से हम मनीष पॉल को जानते है , उन्हें सुल्तान ऑफ़ स्टेज कहा जाता है, क्यूंकि वे स्टेज पर जाते ही सभी को अपना दीवाना सा बना देते है। हालही में मनीष दिल्ली में एक इवेंट के लिए पहुंचे थे , उन्होंने अपनी कला दिखाते हुए महफ़िल में रंग जमा दिया। इवेंट समाप्त होने के बाद जब मनीष वहाँ से निकल ही रहे थे की उनकी फैन्स की भीड़ ने उन्हें चारो और से घेर लिया। मनीष का हर फैन उनके साथ एक सेल्फी लेना चाहता था, हर कोई अपने फेवरेट स्टार को अपने मोबाइल के कैमरा में कैद करना चाहता था। मनीष ने भी सभी की इच्छा का मान रख कर सब के साथ फोटो खिचवाई और सभी को खुश कर दिया। 








फ़िलहाल मनीष पॉल टेलीविजन पर सारेगामापा लिटल चैंप्स और मुझसे शादी करोगी यह शो होस्ट कर रहे है। 

राजकुमार राव और नुसरत भरूचा ने परीक्षा देने वाले छात्रों को दी शुभकामनाएं!

फिल्म "छलांग" में एक साथ नज़र आने वाले राजकुमार राव और नुसरत भरूचा ने देश भर में परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए एक मनमोहक और प्रेरक वीडियो साझा किया है।


इससे पहले, हाल ही में रिलीज़ किये गए फिल्म के पोस्टर में स्कूली छात्र नज़र आये थे, जिसे देखकर तो यही लगता है कि बच्चे इस फिल्म की कहानी में एक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और इस वीडियो संदेश के माध्यम से दोनों कलाकार सभी छात्रों को परीक्षा के लिए प्रेरित करते हुए नज़र आ रहे हैं।

इस मजेदार वीडियो में, राजकुमार और नुसरत ने उस तनाव को संबोधित किया हैं जिससे प्रत्येक छात्र गुजरता है और साथ ही, उनके लिए कुछ टिप्स साझा की है ताकि वे तनाव का सामना कर सकें, आसानी से सीख सकें और उनमें से प्रत्येक को 'छलांग' लगाकर इस पड़ाव को पार करने के लिए प्रेरित करते हुए नज़र आ रहे है।

हरियाणा की पृष्ठभूमि पर स्थापित, अभिनेता राजकुमार फ़िल्म में अर्ध-सरकारी वित्त पोषित स्कूल में एक मोंटू नामक पीटी मास्टर की भूमिका निभा रहे हैं, वही नुसरत भरूचा फ़िल्म में नीलू नामक उनकी प्रेमिका के किरदार में नज़र आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि, "छलांग" राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार हंसल मेहता के साथ राजकुमार राव का पांचवां सहयोग होगा, जबकि लव सेक्स और धोका के बाद नुसरत भरूचा के साथ दूसरा सहयोग है।

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित "छलांग" अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित है। फिल्म 12 जून 2020 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। 



Friday, March 6, 2020

प्रभास की अगली फिल्म सिर्फ पैन-इंडिया नहीं बल्कि एक पैन-वर्ल्ड रिलीज़ होगी; निर्देशक ने साझा की जानकारी!


बाहुबली, बाहुबली 2, साहो जैसी लगातार एक के बाद एक हिट फिल्में देने वाले प्रभास सफलता की बुलंदियों पर हैं और हाल ही में उन्होंने निर्देशक नाग अश्विन के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है।

निर्देशक ने हाल ही में प्रभास के साथ अपने सहयोग की घोषणा करते हुए साझा किया है,"Shoot year end lo start...maybe 2021 end lo release...too early to say anything else, expect a big thanks to prabhas garu...kontha mandi pan-india film antunnaru...adi tappu...pan-india eppudo kottesaaru...idi pan-world darlings :)) #PrabhasNagAshwin".

https://twitter.com/nagashwin7/status/1232660387020935168

प्रभास के प्रशंसकों की कोई सीमा नहीं है और वह एक ऐसे सुपरस्टार है जिनके प्रशंसक दुनियाभर में मौजूद हैं। यह फिल्म निश्चित रूप से कुछ अलग पेश करने के लिए तैयार है और यह एक पैन-वर्ल्ड रिलीज़ होगी जो विश्व स्तर पर प्रभास के बारे में बहुत कुछ बयां करती है। नजीतन, फैंस अपने फेवरेट स्टार को ऑन-स्क्रीन देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रभास हर निर्देशक की पहली पसंद रहे हैं, जब एक्शन शैली के लिए सर्वोत्कृष्ट नायक होने की बात आती हैं और प्रशंसक उनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए अक्सर उत्साहित रहते हैं। अभिनेता अपनी परफ़ेक्ट बॉडी से मंत्रमुग्ध करने का कभी मौका नहीं छोड़ते और हर किरदार को बेहद सहजता से निभाते आये हैं। यही वजह है कि अभिनेता खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने और हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करने के लिए उत्सुक रहते है।

अभिनेता के प्रशंसक पूरे विश्व में मौजूद हैं और इस संख्या में जबरदस्त इज़ाफ़ा हो रहा हैं। अभिनेता का हर प्रोजेक्ट निश्चित रूप से हिट रहा है और इस बात से नकारा नहीं जा सकता कि दर्शक हमेशा अभिनेता का नया अवतार देखने के लिए जिज्ञासु रहते हैं। 

पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद फिल्म "मिमी" शूटिंग कर रही है सई ताम्हणकर।


बॉलीवुड में अभिनेत्री सई ताम्हणकर ने  फिल्म हंटर (२०१५ ) और  लव  सोनिया से एक अलग पहचान बनायीं है। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की आगमी बहुचर्चित फिल्म "मिमी" से वे फिर से एक बार सभी दिलो को जितने के लिए आरही है।

कृति सेनन , सुप्रिया पाठक, पंकज त्रिपाठी सहित मिमी की पूरी टीम मंडवा, जयपुर में फ़िलहाल शूटिंग कर रही है, लेकिन सेट पर दुर्भाग्यपूर्ण एक हादसे में  गलती से सई के पैर में फ्रैक्चर हो गया इस बावजूद सई रुकी नहीं और अपने हिस्से की शूटिंग करती रही। यह शूट के किसी भी दूसरे दिन की तरह था और शूट पूरा होने के बाद जब वह बेस पर जा रही थी तो उनका पैर मुड़ गया और पैर में  सूजन आ गई थी, लेकिन जब  उन्हें बुरी तरह से दर्द होने लगा तो डॉक्टर के पास ले जाया गया और तभी सभी को पता चला कि यह कोई साधारण चोट नहीं थी, एक फ्रैक्चर था।

 इस बारे में  सई  कहती है, "मैं वास्तव में डर गई थी और बहुत तनाव में थी जब मुझे पता चला कि यह सिर्फ एक मामूली मोच नहीं बल्कि एक फ्रैक्चर था। मेरी पहली चिंता यह थी कि मैं अपनी शूटिंग कैसे  करुँगी और मुझे पता था कि यह पूरी टीम को प्रभावित करने वाला है। लेकिन मैं बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं और मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी है कि पूरी टीम मुझे सपोर्ट कर रही है। मैंने अपने सीन्स की शूटिंग जारी रखी है और हमारे निर्देशक यह देख रहे हैं कि वह किस सिन में मुझे कैसे फिल्माएंगे हैं और वह मुझे स्क्रीन पर कैसे दर्शाएंगे। ”

यह देखने के काबिल होगा की निर्देशक लक्ष्मण उतेकर किस तरह सई के सिन फिल्माएंगे ,  आशा करते है की सई जल्दी ही ठीक होकर जल्द ही मुंबई लौटेगी।

--------------------------------------------------------------------
The undefeatable Sai Tamhankar
The Vivacious Super lady who rose to fame in Bollywood with her spectacular performance in movies like ‘Hunterrr’ (2015) and Love Sonia(2018) and now she is going to win our hearts with Laxman Utekar’s ‘Mimi’.
The entire team of Mimi including Kriti Sanon, Supriya Pathak, Pankaj Tripathi has been shooting in Mandwa, Jaipur lately and to our astonishment, Sai had accidentally met with a fracture on her leg but guess what this strong lady has been shooting for her scenes there in spite of the injury. It was like any other day on the shoot and after the wrap as she was going to the base her leg got twisted and there was swelling but when it started aching badly was the time she was taken to a doctor and did everyone get to know that it a wasn’t any ordinary injury but a fracture.
When we spoke to Sai on this, she went on saying “I really got scared and was very much in stress when I got to know that it was not just a minor twist but a fracture. My first concern was how would I continue with my shoot and I knew this is going to affect the entire team but I feel very lucky and it makes me so happy to say that the entire team has been so supportive throughout. I have continued shooting for my scenes and our humble director has been figuring out in which angle he is going to shoot my scenes and how he is going to fit me in the screen accordingly.”

It is going to be a worth watch as in how director Laxman Utekar continues to shoot the scenes and we wish Sai a very speedy recovery and may she returns to Mumbai completely fit and fine.

करिश्मा कपूर अपनी आगामी श्रृंखला "मेंटलहूड" के प्रचार के लिए विभिन्न शहरों का करेंगी दौरा!

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की आगामी श्रृंखला "मेंटलहूड" इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है जिसमें एक माँ के रोजमर्रा जीवन के रोलरकोस्टर सफ़र से रूबरू करवाया जाएगा। बॉलीवुड में धमाकेदार हिट देने के बाद, करिश्मा कपूर अब ओटीटी में धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

"मेंटलहूड" अपनी रिलीज़ के करीब है और सीरीज़ के ट्रेलर ने दर्शकों को इसके प्रति अधिक उत्साहित कर दिया है जिसके कॉमेडी और असल जिंदगी के परफ़ेक्ट मिश्रण ने अभी से जनता का दिल जीत लिया है।

सीरीज़ के प्रचार के लिए तैयार, करिश्मा कपूर विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी और अपनी उपस्थिति के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगी। मार्च नारीत्व और मातृत्व का महीना है जिसका जश्न अभिनेत्री पूरे महीने देशभर में मनाते हुए नज़र आएंगी। और इस खबर ने निश्चित रूप से सभी को उत्साहित कर दिया है। 

6 मार्च 2020 को होने वाली श्रृंखला की स्क्रीनिंग में कुछ विशेष मेहमानों और कुछ असल जिंदगी की ब्लॉगर मम्मियों की उपस्थिति देखने मिलेगी। यह निश्चित रूप से एक सितारों से सजी शाम होगी। इस दिन हर कोई एक साथ वुमनहुड और मदरहुड का जश्न मनाते हुए नज़र आएगा और यह निश्चित रूप से एक यादगार दिन होने वाला है!

आगामी श्रृंखला, "मेंटलहुड" के निर्माताओं ने हाल ही में सभी माताओं के किरदार से परिचित करवाया था, जिसमें सबसे पहले नम्रता डालमिया थी, जिसे शिल्पा शुक्ला ने निभाया है, जो कि एक परफ़ेक्ट बॉस लेडी और अपनी बेटी के लिए परफेक्ट मॉम हैं; इसके बाद श्रुति सेठ द्वारा अभिनीत दीक्षा, फिर आती है तिलोत्तमा शोम द्वारा अभिनीत प्रीति और डीनो मोरिया यहाँ 'ओड मॉम' आकाश की भूमिका निभा रहे है। 

मेंटलहूड के साथ करिश्मा कपूर अपना डिजिटल डेब्यू कर रही है और 11 मार्च 2020 से ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Thursday, March 5, 2020

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 के शो 'मेंटलहुड' की स्क्रीनिंग में असली माताओं के साथ ब्लॉगर माताएं करेंगी शिरकत!

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 के आगामी शो 'मेंटलहुड' में माँ के रोजमर्रा के एडवेंचरस सफ़र से रूबरू करवाया जाएगा। शो की स्क्रीनिंग 6 मार्च 2020 को मुंबई में आयोजित की जाएगी जिसमें सीरीज़ के सभी कलाकारों सहित इंडस्ट्री के तमाम सितारें नज़र आएंगे। निर्माताओं ने इस बार कुछ अलग करते हुए, विशेष मेहमानों को आमंत्रित करने का फैसला किया है जिसमे वास्तविक जीवन की माताओं के साथ-साथ ब्लॉगर माताएं शिरकत करेंगी।

एक साथ एकत्रित होते हुए, सितारों से सजी इस शाम में मातृत्व और नारीत्व का जश्न मनाया जाएगा। यह इवेंट निश्चित रूप से हँसी और भावनाओं के बवंडर से भरपूर होगा।

निर्माताओं ने हाल ही में ट्रेलर जारी किया था जिसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है। मदरहुड से लेकर मेंटलहूड तक, यह शो पहले से ही प्रशंसा का पात्र बना हुआ है। इससे पहले, ट्रेलर लॉन्च में भी सितारों का जमावड़ा देखने मिला था जहाँ इंडस्ट्री से अन्य कलाकारों सहित निर्माता एकता की उपस्थिति देखने मिली थी।

आगामी श्रृंखला, "मेंटलहुड" के निर्माताओं ने हाल ही में सभी माताओं के किरदार से परिचित करवाया था, जिसमें सबसे पहले नम्रता डालमिया थी, जिसे शिल्पा शुक्ला ने निभाया है, जो कि एक परफ़ेक्ट बॉस लेडी और अपनी बेटी के लिए परफेक्ट मॉम हैं; इसके बाद श्रुति सेठ द्वारा अभिनीत दीक्षा, फिर आती है तिलोत्तमा शोम द्वारा अभिनीत प्रीति और डीनो मोरिया यहाँ 'ओड मॉम' आकाश की भूमिका निभा रहे है। 

मेंटलहूड के साथ करिश्मा कपूर अपना डिजिटल डेब्यू कर रही है और 11 मार्च 2020 से ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।  

साजिद नाडियाडवाला की "हाउसफुल 4" ने अपने सैटेलाइट रन पर एक बार फिर रचा इतिहास!

साजिद नाडियाडवाला की "हाउसफुल 4" सैटेलाइट पर एक बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है क्योंकि फिल्म ने चार पीक टाइम स्क्रीनिंग के बाद 4.75 करोड़ इम्प्रेशन जमा किए हैं, जबकि पिछली रिकॉर्ड-धारक फ़िल्म गोलमाल अगेन के साथ 4.56 करोड़ के इंप्रेशन दर्ज किए थे।

फिल्म सैटेलाइट रन पर सबसे बड़ी कॉमेडी एंटरटेनर बन गई है और बाहुबली 2 के बाद दूसरे नंबर पर आती है, जिसने चार स्क्रीनिंग के बाद 6.75 करोड़ से अधिक इंप्रेशन दर्ज किए थे।

"हाउसफुल 4" ने अपनी पहली दो स्क्रीनिंग के साथ टेलीविजन पर अपनी ऐतिहासिक छाप छोड़ी दी है और जुडवा 2, गोलमाल अगेन, टाइगर ज़िंदा है, बागी 2, 2.0 (हिंदी) और टोटल धमाल जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को टेलीविजन पर पीछे छोड़ दिया है।

इन सभी फिल्मों का इंप्रेशन लगभग 2.50 करोड़ था। वही, गोलमाल अगेन का 3.25 करोड़, जबकि हाउसफुल 4 ने अपनी पहली दो स्क्रीनिंग के बाद 3.50 करोड़ इंप्रेशन दर्ज किए है।

"हाउसफुल 4" बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी फिल्म रही है जो बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफ़ल रही थी।

फिल्म को साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित किया गया था और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित व फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया गया था।

पुनर्जन्म के इर्द-गिर्द घूमने वाली इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सनोन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा दोहरी भूमिकाओं में नज़र आये थे।

Wednesday, March 4, 2020

सुपरस्टार यश ने शूटिंग के बीच तीन बार क्यों किया बैंगलौर का रुख, जाने यहाँ!

सुपरस्टार यश वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में व्यस्त है जिसे देखने के लिए दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है। चैप्टर 1 को रॉकी के साथ राष्ट्रव्यापी दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था और अब दर्शक दूसरे चैप्टर के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

यश, एक व्यस्त लाइन-अप के साथ फिल्म के कुछ सुपर इंटेंस दृश्यों के लिए शूटिंग कर रहे थे और शूटिंग के बीच, यश ने अपने बेटे से मिलने और अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए तीन बार बैंगलोर के लिए उड़ान भरी थी। यश अपने परिवार को समय देने और पारिवारिक फंक्शन में शरीक होने से कभी चूकते नहीं है। 

यश इस किरदार के लिए खुद को बहुत सख्ती से तैयार कर रहे है और हमेशा अपने प्रोजेक्ट्स के साथ यादगार परफॉर्मेंस देते आये है। अभिनेता अपनी शूटिंग के बारे में इतना संजीदा है कि केवल दस मिनट के सीन के लिए भी अभिनेता ने छह महीने के लिए ट्रेनिंग ली थी। कहना गलत नहीं होगा कि यश अपनी आगामी फिल्म के लिए बेहद समर्पित है।

सुपरस्टार ने हाल ही में घोषणा की थी कि रवीना टंडन भी उनकी फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं जिसने दर्शकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है। यह आगामी फ़िल्म निश्चित रूप से पहले की तुलना में आधी बड़ी होगी जो प्रशंसकों और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

एक और बात जिस पर यश मुख्य रूप से ध्यान देते हैं, वह है उनकी ब्लॉकबस्टर एंट्री जो हमेशा अलग, अनोखी और एक अलग स्तर पर होती है जो दर्शकों को बेहद पसंद है। केजीएफ चैप्टर 2 साल 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है और रिलीज़ डेट पर अपनी नज़रे बनाये रखिये जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी!  

Sandeep Aur Pinky Faraar | Official Trailer | Arjun Kapoor | Parineeti Chopra | 20 March 2020







Sandeep Aur Pinky Faraar | Official Trailer | Arjun Kapoor | Parineeti Chopra | 20 March 2020





बेलगाम भीड़तंत्र और देश की गंगा जमुनी तहजीब

उत्तर-पूर्व दिल्ली के भजनपुरा स्थित चांद बाबा की जली हुयी मजार पर दोबारा हिंदू औरतों को सजदा करते देखकर यही लगता है कि सियासत और दंगाईयों की तमाम साज़िशों को इस देश की गंगा-जमनी तहजीब ने एक बार फिर से नाकाम कर दिया है।शायर अजमल सुल्तानपुरी,मुसलमां और हिंदू की जान कहां है मेरा हिंदुस्तान,जिसको तलाशते-तलाशते इस दुनियां से चले गये।सच मे उनका वह हिंदुस्तान चांद बाबा की मजार पर ही दिख गया।चांद बाबा की मज़ार सदियों से सभी धर्मों के लोगों की आस्था का केंद्र रहा यह मज़ार पिछले दिनों दिल्ली मे हुए दंगे के दौरान दंगाईयों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया था।हालात में सुधार होते ही वहां सजदा करने पहुंची हिन्दू औरतों को देखकर सियासत और दंगाईयों की तमाम साज़िशों के बीच भी यह उम्मीद जागती है कि इस देश की गंगा-जमुनी तहजीब लोगों के दिलों में हमेशा की तरह आज भी जिंदा है।यहां दिखता है कि अंधेरे हार गए और जिंदाबाद है हिन्दोस्तान। जब हम बात सूफी संतों की करते हैं तो हिन्दुस्तान की उस गंगा-जुमनी तहजीब की अदावत मुखर हो उठती है जहां हिन्दू और मुसलमान दोनों एक साथ सिर झुकाते हैं।


                            हमारे देश में इस सूफी परम्परा ने एक मिश्रित संस्कृति को जन्म दिया है। दरअसल इतिहासकारों और अन्य साहित्यकारों ने सूफी शब्द की अपनी-अपनी अगल परिभाषाएं गढ़ी हैं।परन्तु मूल रूप से सूफी अरबी भाषा का एक शब्द है जिसका मतलब है दिल का स्वच्छ होना।वास्तव में सूफी शब्द वो है जिसमें हिन्दुस्तान का दर्द छुपा है जहां दो धर्मों यानि हिन्दुओं और मुसलमानों ने एक होना सीखा। सूफी संतों की परम्परा में हिन्दुस्तान में सबसे पहला और प्रसिद्ध नाम ख्वाजा मुईद्दीन चिश्ती का आता है जिन्हे हम गरीब नवाज आदि नामों से जानते हैं। इसी श्रेणी में एक नाम दिल्ली के प्रसिद्ध सूफी संत निजामुद्दीन औलिया का भी है,जिनकी शोहरत तुगलक वंश के सुल्तान गयासुद्दीन तुगलक से भी ज्यादा थी।निजामुद्दीन औलिया की दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रहे। परन्तु अंत में दिल्ली शहर से दूर गयासपुर में अपना खानकाह बनाया। जिनके यहां हर धर्म के लोगों को खाना खिलाया जाता था।जहां हमेशा अमीर-गरीबों का जमावड़ा लगा रहता था।अक्सर प्रजा की भलाई के लिएखुदा की इबादत के लिए,अन्य सामाजिक कार्यों के लिए इन खानकाहों का बेहतर इस्तेमाल हुआ।सूफी संतों की दयानतदारी की पूरी दुनिया कायल रही है।नृत्य-संगीत के माहौल में इबादत की पद्धति ने उपासना को बेहद सहज बना दिया।शायद यही वजह है कि सदियों से मेल-मिलाप और भाईचारे की इस तहज़ीब को जिंदा रखने में धर्मों के झंडाबरदारों की नहींसूफी संतों के मज़ारों और दरगाहों की बड़ी भूमिका रही है।
                                  मंदिरों- मस्जिदों की धार्मिकता से अलग ये ऐसी जगहें हैं जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ एकत्र होकर अपनी श्रद्धा का निवेदन करते हैं।जहां से आवाज आती हो कि मजा दामान- ए - मादर का है इस मिट्टी के दामन मे।ताज्जुब है कि जिस दिल्ली का महान सूफी संतों से नाता रहा हो,चांद बाबा की छोटी सी मजार बड़ा आकर्षण का केंद्र रही हो और इस मज़ार पर बैठने से जाति और धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत के स्पर्श से आने वाली खुशबू महसूस की जाती हो।उसी दिल्ली मे महज पांच और नौ साल के दो मासूमों को दंगाईयों से अपनी जान बचाने के लिए मकान की पहली मंजिल से नीचे कूदना पड़ा।पड़ोसियों के कहने पर 55 साला दादी को कलेजे पर पत्थर रखकर इन को नीचे पड़ोसियों को लपकवाना पड़ा।इसके उलट इसी दिल्ली मे फरीश्ते भी दिखे,जिन्होने मंदिर भी बचाई और मस्जिद की भी हिफाजत की है।कायम को बचाया तो ललित को भी नई जिंदगी मिली।जुबैर साकुशल घर पहुंचे तो मोहन भाई ने भी मुस्लिम मोहल्ला अपने दोस्त अतीक के साथ बेखौफ पार किया।इस सबके बावजूद राजधानी दिल्ली में सरेआम हुयी जानलेवा हिंसा आज भी तमाम सवाल खड़े कर रही है।मानवता को तिलांजलि देइंसानी रिश्तों को किसने जलाया।इन दंगों का जिम्मेदार कौनएक पल में कई परिवारों की खुशियां छिन गईंजिन घरों में पत्थरपेट्रोल बम मिले हैंवह वहां तक कैसे पहुंचेवक्त रहते इन बातों का पता क्यों नहीं चल पाया?
                                    सवाल तो अनेक हैंमगर सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली को दहलाने वाले इन दंगों को अंजाम देने वालों तक क्या कानून की पकड़ हो पायगी इन दंगों में चार दर्जन से अधिक लोगों की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन हैऔर तो और दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और इंटेलीजेंस ब्यूरो के एक अफसर भी इन दंगों की भेंट चढ़ जाते हैं जो कि इन दंगों को ही रोकने गए थे। उनका यह बलिदान आखिर किस कारणदुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में ऐसा भीड़तंत्रकैसे पनपा वह भी देश की राजधानी जैसी जगह मे।भीड़तंत्र को रोकने मे जिम्मेदार अमला कैसे नाकाम हुआ। कौन थे वो लोग जो इस देश में अमन शांति कायम नहीं देखना चाहते।ये सवाल तमाम देशवासियों से है।सवाल सियासतदानों पर कि वो ऐसे भड़काऊ बयान कैसे दे सकते हैं।सवाल दिल्ली पुलिस पर कि वो तीन दिन तक हालात क़ाबू करने की स्थिति में क्यों नहीं थी और सवाल हाथ में पत्थर लिए लोगों पर भी कि इतनी हिंसा को उन्होंने अपने भीतर पलने कैसे दिया?सवाल उनसे जो बेखौफ सड़कों पर असलहे लहरा रहे थे।ये भी सावल है कि जिस दिल्ली का सदियों तक सूफीयों का साथ रहा हो उस दिल्ली में लोगों को किसने भड़काया? यह सवाल उन तमाम मासूमों,माओं,बेवाओं और परिजनों की आंखों से गिरते आंसू कर रहे हैं,जिनके अपने अब इस दुनियां मे नही रहे।ये सवाल उस ढ़ाई साल की मासूम बच्ची का भी है जिसकी सूनी आंखेंबंदजुबान और उदास चेहरा दंगें मे बिछड़े मे अपने मां बाप को लगातार तलाश रही हैं।वह भगदड़ के दौरान शिव विहार मे सऊद आलम को मिली थी।उन्हें उसका मजहब नही मालूम,तंगहाली मे जी रहे सऊद के लिए उसकी परवरिश भी एक सवाल है।इन सवाल दर जवाब के लिए अब  राजनीति शुरू हो गई है।
                                    दरअसल देश की शान दिल्ली इसके लिए नही जानी जाती थी।वह जानी जाती थी जहां देश के हर कोने से कोई न कोई अपनी रोजी रोटी के लिए आता है और जहां हर हाथ को कोई न कोई काम मिल भी जाया करता था।दिल्ली की पहचान थी कि जहां विभाजन और विस्थापन के गहरे जख्म लेकर लाखों लोग आए और यहां की सरकार से सहायता पाकर न सिर्फ अपने पैरों पर खड़े हुए बल्कि मुल्क को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया।सच मे ये यह वो दिल्ली थी जहां देश के किसी भी कोने से दुखियारा व्यक्ति इंसाफ की गुहार लेकर आता है और उसे किसी न किसी रूप में इंसाफ मिल ही जाता था।भाई अमन की ये दिल्ली थी अपने बड़े बड़े सपने लेकर यहां आने वालों की,जो अपने सपने पूरे कर कस्बे और गांव के नवजवानों के नायक बन जाते थे।ये वह दिल्ली थी जहां हर साल 15 अगस्त को लाल किले मे आजादी जश्न मनाया जाता है और 26 जनवरी को हमारी लोकतांत्रिक विविधता मे अनेकता की अदभुत छटा दिखाई जाती है।उम्मीद के मुताबिक हिंदू-मुस्लिम भाईचारे में यकीन रखने वाली दिल्ली शांति के पथ पर चल कर फिर सरपट दौड़ने लगी है,खुशी है।दरअसल दिल्ली हिंसा आकस्मिक नहीं है और न ही इसका तात्कालिक कारण धर्म से जुड़ी कोई इमारत मंदिर या मस्ज़िद है।न तो यह मुहर्रम या दशहरे से जुड़े किसी उन्मादी जुलूस के बीच आपसी टकराव का नतीजा है और न ही होली,बकरीद से जुड़ी किसी घटना से।
                                               इस लिए दंगों के पीछे का सच भी जल्द सामने आए।दिल्ली में हुई हिंसा का जब विश्लेषण किया जाए तो इन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।ऐसा करते हुए इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि दंगे अपने आप नहीं होते।दंगे खुद में अराजकता के प्रतीक होते हैं।दंगों से न सिर्फ सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है बल्कि यह समाज के आर्थिक ढांचे को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करता है।दंगे हमेशा ही दो वर्गों के बीच होते हैं और जब भी दंगे होते हैं इसमें निर्दोष सबसे ज्यादा मारे जाते हैं।गरीबों की रोजी रोटी बुरी तरह प्रभावित होती है।इस सब के बावजूद ये साफ हो गया कि आज भी भारत जैसे महान देश के लिए हजारों साल पुरानी सूफी संतों की परम्परओं का पालन जरूरी है।देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी बात को कहतें हैं।उन्होने अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर ख्वाजा साहब के 808 वें वार्षिक उर्स के अवसर अपनी ओर से चढ़ाई गयी चादर के अवसर पर एक संदेश भेजा था।उसमें पीएम मोदी ने कहा कि भारत समृद्ध आध्यात्मिक परम्पराओं का देश है और हमारे देश के सूफी-संतों ने अपने आदर्शों और विचारों के माध्यम से राष्ट्र के सांस्कृतिक ताने-बाने को सदैव मजबूत करने का प्रयास किया है।शांति और एकता का उनका पैगाम हमें जीवन में अनुशासित,शालीन और संयमित रहने की सीख देता है।काबिलेगौर है कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यह चादर चढ़ाई थी।इस अवसर पर नकवी ने कहा कि एकता और सौहार्द की ताकत ही पंथनिरपेक्ष-लोकतांत्रिक भारत की आत्मा है।बहरहाल अब ये साफ है कि हिंसा और नफरत की दिशा में हुआ दिल्ली का यह बदलाव न तो दिल्ली के लिए अच्छा है और न ही देश के लिए।इस लिए इन मामलों की निष्पक्ष जांच तो होनी ही चाहिए।

Tuesday, March 3, 2020

जापान के एक थिएटर ने ताला लगाने से पहले, आखिरी फिल्म के रूप में दिखाई राजकुमार हिरानी की 3 इडियट्स!


राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी "3 इडियट्स" को एक दशक पहले रिलीज़ किया गया था और आज भी यह दुनियाभर में एक सदाबहार फ़िल्म है। इस फिल्म को विदेश में ताइवान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, चीन और जापान में रिलीज़ किया गया था।

जापान के ओसाका में एक थियेटर को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा था और उन्होंने 3 इडियट्स को अपनी आखिरी फिल्म के रूप में दिखाने का फैसला किया जो फुल हाउस रहा, जिससे साबित होता है कि यह सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली फिल्मों में से एक है जो दुनिया भर में सभी की पसंदीदा है।


थिएटर आयोजकों ने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा,"The last show of Fuse Line Cinemas]
15:30 times today
"It will be fine"
131 guests! It is housefull!
Thank you! "

https://twitter.com/fuselinecinema7/status/1233643835432923136?s=12 
3 इडियट्स को विदेशों में 415 स्क्रीन्स पर और देशभर में 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था जो उस समय एक बड़ी घरेलू रिलीज़ थी।

फिल्म को बेहद सरहाया गया था और भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपेनिंग करने में सफल रही थी। शब्द कभी भी न्याय नहीं करेंगे कि यह फिल्म मुख्य रूप से अद्भुत अवधारणा के कारण कितनी अद्भुत थी क्योंकि इसमें मज़ेदार तत्व शामिल किए थे।

फिल्म को 2013 में जापान में रिलीज़ किया गया था और आज भी फिल्म हाउसफुल रही है। फिल्म की अपनी एक जगह है और अभी तक अनबुझी हुई है।

3 इडियट्स को 25 दिसंबर 2009 को रिलीज़ किया गया था जिसमें आमिर खान और करीना कपूर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी और शरमन जोशी, आर माधवन व बोमन ईरानी अहम किरदार में नज़र आये थे और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित थी। 

Sobhita Dhulipala joins the lead cast of Major

Sobhita Dhulipala, who is one of the most sought after actress today, has been roped in for director Sashi Kiran’s Major. She joins the lead cast and will be seen playing a very important role in the film and has her own individual story track in it. She reunites again with Goodachari director Sashi Kiran and actor Adivi Sesh. Adivi, who has already started shooting for the film, will be seen playing the title role in Major.


Major is inspired on the life of national hero Sandeep Unnikrishnan, the NSG commando lost his life in the tragic 26/11 terrorist attack in Mumbai. The bilingual film is being shot in Telugu and Hindi. 

Director Sashi Kiran says,” I am happy to collaborate with Sobhita after our Telugu super hit -  Goodachari. It is exciting that we are doubling our challenges for Major in Hindi.”

Actor Sobhita Dhulipala says,” The arc of my character in Major is impeccably detailed and done with honesty. Goodachari, my debut film in Telugu went on to become a critical and commercial success so it is doubly wonderful for me to reunite with the same team for a film as feisty as Major.”

Produced by Sony Pictures Films India in association with GMB Entertainment and A+S Movies, Major is all set for a 2020 release.

फ़िल्म "कामयाब" का गीत 'पांव भारी' हुआ रिलीज़!

संजय मिश्रा अभिनीत फिल्म "कामयाब" का ट्रेलर जब से रिलीज़ हुआ है, इसे काफी आलोचनात्मक प्रशंसा मिल रही है। अब, निर्माताओं ने फिल्म का सबसे नया गाना 'पांव भारी' रिलीज़ कर दिया है।

निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर गाना शेयर किया है और लिखते है,"Say hello to new hopes, beginnings & opportunities with #PaaonBhaari from #Kaamyaab in
@iamashking
’s melodious voice. Watch the video: http://bit.ly/PaaonBhaariSong

https://twitter.com/RedChilliesEnt/status/1234732620027744256?s=20
कामयाब एक करैक्टर अभिनेता की कहानी है, जिसने 499 फिल्मों में काम किया है और वह इसे 500 तक पहुंचाना चाहता है। फिल्म में उनके सफ़र और करैक्टर अभिनेता के रूप में उनके उतार-चढ़ाव को दर्शाया गया है।

कामयाब का निर्माण मनीष मुंद्रा की ड्रिशयम फिल्म्स द्वारा किया गया है, जो न्यूटन, मसान, आंखों देखी सहित कई अन्य प्रसिद्ध कंटेंट-समृद्ध कथा और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और 6 मार्च 2020 को अपनी नाटकीय रिलीज़ के लिए तैयार है।

शाहरुख खान की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट भारत के दर्शकों के लिए 'कामायाब' पेश के लिए पूरी तरह तैयार है। संजय मिश्रा के किरदार और 'एक्स्ट्रा से एक्स्ट्राआर्डिनरी' के नरेटिव ने करैक्टर कलाकारों की दिलकश कहानी के प्रति हमें अधिक जिज्ञासु कर दिया है! 

बागी टाइगर ने अपने फैंस को दिया एक यादगार सरप्राइज!


जबकि सभी सितारे अपने प्रशंसकों से प्यार करते हैं और उन्हें स्पेशल सरप्राइज से आश्चर्यचकित करना उन्हें पसंद हैं, लेकिन शायद ही कभी आपने ऐसा देखा होगा जब कोई सितारा एक कदम आगे निकल कर अपने प्रशंसकों को रोमांचित महसूस करवाता है और वो भी अपने जन्मदिन पर! टाइगर श्रॉफ ने सोमवार को उनके साथ साजिद नाडियाडवाला की फिल्म बागी 3 का थीम सॉन्ग लॉन्च करके अपना जन्मदिन मनाया है, लेकिन अभिनेता ने एक कदम आगे बढ़कर अपने उन प्रशंसकों को पूरी फिल्म दिखा दी जिन्होंने अभिनेता से फिल्म दिखाने का अनुरोध किया था!


इस इंडस्ट्री में बहुत कम समय में, अभिनेता के प्रशंसकों की संख्या अनगिनत हो गयी है और सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम) पर उनके फैंस बेहद लॉयल है, खासकर युवाओं और बच्चों के बीच अभिनेता ख़ासा लोकप्रिय है। उनके फैनक्लब बेहद सक्रिय हैं और टाइगर के प्रोजेक्ट्स के बारे में खुद को अपडेट रखते हैं।

बीते दिन यानी सोमवार को उनके प्रशंसकों को मुंबई के जुहू पीवीआर में बागी 3 के थीम सॉन्ग लॉन्च के लिए आमंत्रित किया गया था। मुख्य अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सहित फिल्म में टाइगर के बड़े भाई की भूमिका निभा रहे रितेश देशमुख भी उपस्थित थे। प्रशंसकों ने पहले उनकी फिल्म बागी 3 देखने की इच्छा जताई थी और टाइगर ने इसे आगे बढ़ाते हुए, निर्देशक अहमद खान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला से अनुरोध किया था। दोनों सहमत हो गए और 30 मिनट में सिनेमाघर में ही प्रिंट तैयार किये गए। यह सब संभव हुआ क्योंकि टाइगर का जन्मदिन था। यह पहली बार है जब रिलीज़ होने के चार दिन पहले फ़िल्म का प्रीव्यू किया गया है और प्रशंसकों को दिखाया गया है।

इस इवेंट में प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर था। वही, रिलीज़ से चार दिन पहले, फ़िल्म को देखने वाले भाग्यशाली प्रशंसकों को यह फ़िल्म बेहद पसंद आई है। स्क्रीन पर स्टार को देखने के बाद, ऑडिटोरियम ताली और सिटी की आवाज़ से गूंज पड़ा था। प्रशंसक फिल्म के साथ- साथ अभिनेता की सराहना करने से खुद को रोक नहीं पाए, जिसने इसे संभव बनाया है! फ़िल्म में विदेशों के सुंदर स्थानों पर फिल्माए गए दमदार एक्शन सीक्वेंस और टाइगर द्वारा किए गए सनसनीखेज स्टंट ने सभी प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया है।

प्रोडक्शन के करीबी एक सूत्र ने बताया,“टाइगर के लिए उनके प्रशंसक, उनकी दुनिया है और वह उनकी इच्छा मानना चाहते थे क्योंकि वे उनकी फिल्म देखना चाहते थे। उनका प्यार टाइगर को ताकत देता है और अभिनेता को बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। चूंकि यह उनका जन्मदिन था, इसलिए वे उन्हें पूरी फिल्म दिखाकर उन्हें सरप्राइज देना चाहते थे और जब अभिनेता ने उनकी प्रतिक्रियाएँ देखीं और यह देखा कि उन्हें बागी 3 कितनी पसंद आ रही है, तो टाइगर बेहद रोमांचित महसूस कर रहे थे! सभी को फ़िल्म बेहद पसंद आई!

Monday, March 2, 2020

Sooryavanshi | Official Trailer | Akshay K, Ajay D, Ranveer S, Katrina K | Rohit Shetty | 24th March

Sooryavanshi | Official Trailer | Akshay K, Ajay D, Ranveer S, Katrina K | Rohit Shetty | 24th March


Rohit Shetty's Cop Universe! Presenting the official trailer of Sooryavanshi. Reliance Entertainment presents Rohit Shetty Picturez In association with Dharma Productions and Cape Of Good Films “Sooryavanshi” Produced by: Hiroo Yash Johar, Aruna Bhatia, Karan Johar, Apoorva Mehta and Rohit Shetty Directed by: Rohit Shetty Star Cast: Akshay Kumar, Ajay Devgn, Ranveer Singh and Katrina Kaif Releasing worldwide on the evening of 24th March 2020 in cinemas near you!

Saturday, February 29, 2020

"सरिलरु नीकेवरु" बनी सुपरस्टार के कैरियर की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म!

सुपरस्टार महेश बाबू ने अपनी मनोरंजक फ़िल्म "सरिलरु नीकेवरु" के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है। अनिल रविपुड़ी द्वारा निर्देशित सरिलरु नीकेवरु ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग स्क्रीन के साथ 50 दिन पूरे कर लिए है। यह फिल्म महेश बाबू के करियर की सबसे बड़ी हिट है और इसने तेलुगु सिनेमा के कई मौजूदा रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सरिलरु नीकेवरु ने कई केंद्रों में ऑल-टाइम थिएटर रिकॉर्ड स्थापित कर लिए है और अधिकांश क्षेत्रों में नॉन-बाहुबली 2 शेयर अपने नाम कर लिए है।

सरिलरु नीकेवरु ने कुल 260 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपने नाट्य प्रदर्शन के 50 दिनों में 152 करोड़ रुपये के शेयर हासिल कर लिए है और अब फिल्म सिनेमाघरों में 100 दिन की तरफ़ अपने कदम बढ़ा रही है। यह फिल्म महेश बाबू के लिए एक के बाद एक हैट्रिक ब्लॉकबस्टर देने में सफ़ल रही है और सरिलरु नीकेवरु महेश के करियर में अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गयी है। महेश ने इस सामूहिक मनोरंजक फ़िल्म में एक आर्मी मेजर की भूमिका निभाई है और उनके डांस मूव्स के साथ उनकी परफॉर्मेंस को व्यापक सराहना मिली है। यही वजह है कि फ़िल्म के कंटेंट ने सुपरस्टार के प्रशंसको का दिल जीत लिया है।

प्रशंसक इस विशेष अवसर पर व्यापक रूप से सफलता का जश्न मना रहे हैं। रश्मिका मंदाना फ़िल्म की हीरोइन हैं और दिग्गज अभिनेत्री विजयशांति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वही, अनिल सुनकारा, दिल राजू और महेश बाबू निर्माता हैं।

अनुभव सिन्हा की थप्पड़ ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले शुक्रवार को कमाए 3.07 करोड़ रुपये!

अनुभव सिन्हा की थप्पड़ ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले शुक्रवार को कमाए 3.07 करोड़ रुपये!
तापसी पन्नू अभिनीत थप्पड़ ने आखिरकार 28 फरवरी 2020 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है और दर्शकों से शानदार समीक्षा प्राप्त कर रही है।

फ़िल्म थप्पड़ ने दमदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 3.07 करोड़ का कलेक्शन किया है और फ़िल्म ने निश्चित रूप से दर्शकों का रुझान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।

फ़िल्म में जिस तरह से इस महत्वपूर्ण विषय को उजागर किया गया है और कठिन तरीके से बात कह गयी है, इसने दर्शकों का मन मोह लिया है। वही, सकारात्मक शब्द और मीडिया समीक्षा के साथ वीकेंड पर मजबूत कलेक्शन की उम्मीद है।

मुल्क और आर्टिकल 15 के बाद "थप्पड़" अनुभव सिन्हा द्वारा दी गई एक अन्य हैट्रिक फ़िल्म बन गयी है। यही नहीं, मुल्क के बाद तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने दूसरी बार इस फ़िल्म में एक साथ सहयोग किया है। ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने निश्चित रूप से इस तरह की दमदार कहानी के साथ सभी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।

रिलीज से पहले, दिल्ली, जयपुर और भोपाल में विभिन्न प्रीव्यू आयोजित किए गए थे। आलोचकों और उपस्थित लोगों ने पहले ही इसे एक ब्लॉकबस्टर और 'द मोस्ट महत्वपूर्ण फिल्म ऑफ द ईयर' घोषित कर दिया है।

अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत "थप्पड़" 28 फरवरी 2020 में रिलीज़ हो चुकी है।

"कामयाब" के अभिनेता संजय मिश्रा और निर्देशक हार्दिक मेहता ने मुंबई में द मक्का ऑफ़ स्ट्रगलर एक्टर्स का किया दौरा!


संजय मिश्रा अभिनीत फिल्म 'कामयाब' अपनी रिलीज के करीब है जिसकी कहानी एक करैक्टर अभिनेता के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी और फिल्म के ट्रेलर को इसके ताजा व अनोखे कांसेप्ट के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, संजय मिश्रा ने हार्दिक मेहता के साथ वर्सोवा के अराम नगर का दौरा किया था जिसे अक्सर द मक्का ऑफ़ स्ट्रगलिंग एक्टर्स के रूप में जाना जाता है। वहाँ, संजय मिश्रा के जहन में एक संघर्षरत अभिनेता के रूप में बीते दिनों की यादें ताज़ा हो गयी और यहां तक कि एक स्थानीय अंडा पाव स्टाल का दौरा किया जहाँ अभिनेता ने अंडे भी बनाये थे। यहीं नही, अभिनेता को हरिद्वार में अपने बिताए गए दिनों की याद आ गयी जहाँ वे एक थेला के मालिक थे और रोहित शेट्टी द्वारा उन्हें स्पॉट किया गया था।

आगामी फिल्म कामयाब बॉलीवुड के करैक्टर अभिनेताओं को एक ट्रिब्यूट है, जो वास्तव में एक प्रॉमिसिंग फिल्म है जिसमें बॉलीवुड के प्रतिष्ठित करैक्टर अभिनेताओं की टोली अभिनय करते हुए नज़र आएगी। अवतार गिल, लिलिपुट और कई अन्य प्रतिष्ठित करैक्टर अभिनेता फ़िल्म में दर्शकों को अपने ज़िन्दगी का सफ़रनामा बयां करते हुए नज़र आएंगे।

संजय मिश्रा के लिए ज़िन्दगी का चक्र पूरा हो गया है जहां उन्होंने शाहरुख की फ़िल्म में अभिनय में साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और अब सुपरस्टार उनकी फिल्म 'कामायाब' का निर्माण कर रहे है। गौरी खान, मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित "कामायाब" 6 मार्च 2020 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ड्रिशयम फिल्म्स प्रोडक्शन के तहत यह फिल्म रेड चिल्लीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत होगी।